दादाबाड़ी में विशेष आयोजन, चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में स्वर्ण के वर्क से आंगी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 25 दिसंबर का संबंध चार धर्मों से है। ईसाई धर्म के लिए क्रिसमस, हिंदू धर्म के लिए तुलसी पूजन दिवस, सिख धर्म के लिए वीर बाल दिवस और जैन धर्म के लिए भगवान पार्श्वनाथ का जन्मकल्याणक है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। प्रसिद्ध जूता निर्यातक सुनील कुमार जैन ने इन्हीं धर्मों का समावेश करते हुए बधाई संदेश भेजे हैं। जैन बंधुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के 2900वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों में श्वेतांबर जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम किए। श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के तत्वधान में कार्यक्रम हुए।
श्री संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि जैन मंदिर दादाबाड़ी में कलिकुंड पार्श्वनाथ 24 जिनालय में प्रातः से ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने परमात्मा का अभिषेक और स्नात्र पूजा की। पार्श्वनाथ भगवान की मधुर संगीत के साथ पंचकल्याणक पूजा की। पंचकल्याणक पूजा रीटा, पिंकी ललवानी एवं उषा वेद ने पढ़ाई।
दादाबाड़ी के कार्यक्रम के आयोजक पार्श्वनाथ भक्त मंडल था। घंटे-घड़ियाल और शंखों की ध्वनि के मध्य भगवान को खीर अर्पण की गई।
चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर रोशन मोहल्ला में अजय चौरड़िया, विपिन जैन ने श्रद्धालुओं के साथ स्नात्र पूजा कर भगवान को खीर अर्पण की। देवेन्द्र गांधी ने भगवान की सोने के वर्क से मनमोहक आंगी की।
गौड़ी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर मोती कटरा में भगवान की मनमोहक अंगरचना अंकित पाटनी, दीपक धारीवाल, श्रेयांश वेद, पंकज लोढ़ा ने की। परमात्मा को खीर अर्पण की।
इस अवसर पर अजय, राहुल आयुष अशोक ललवानी, शरद चौरड़िया, दुष्यंत जैन, के. के. अशोक कोठारी, मनीष वागचर, संजय दूगड़, संदेश जैन, कमलचंद जैन, ममता, कविता, रिंकी, प्रियंका, शालू, स्वाति जैन, सरला चौरड़िया, ललिता वागचर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अगर आप मोटापा से परेशान हैं, खान-पान बदलकर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कॉल करें। 9412652233, 8279625939
- आगरा में मातम में बदली होली: गांव लौट रहे युवक को एंबुलेंस चालक ने रौंदा, मौके पर ही मौत - March 5, 2026
- आगरा में होली की खुशियां मातम में बदलीं: बल्केश्वर में यमुना नहाने गए 4 दोस्त डूबे, 18 वर्षीय युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - March 4, 2026
- योगी का ‘स्वैग’ और भक्ति का रंग: काला चश्मा पहन सीएम ने खेली होली, बोले- ‘मर्यादा और समरसता ही सनातन की असली शक्ति’ - March 4, 2026