कोलकाता। चक्रवात तूफान ‘रेमल’ ने बंगाल के तटों से टकराने के बाद भीषण तबाही मचाई है। 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए इस भीषण चक्रवाती तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया। चक्रवाती तूफान इतना भयंकर था कि अपने पीछे विनाश के निशान छोड़ गया।
तूफान रेमल के कारण कोलकाता की सड़कों तक पर पानी भर गया है। अभी भी बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तूफान रविवार रात 8 बजकर 30 मिनट पर पड़ोसी देश बांग्लादेश के मोंगला के दक्षिण-पश्चिम तट के पास टकराया था, जिसके बाद वो बंगाल के तटों से टकराया।
तूफान ‘रेमल’ के कारण बंगाल के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। कई नाजुक घर तो नष्ट तक हो गए, तो वहीं कुछ पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए। सुंदरवन के गौसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत तक हो गई।
बता दें कि चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल में संवेदनशील इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को निकाला गया था। तूफान के चलते निचले इलाकों में मिट्टी और फूस के घरों और खेतों में पानी भर गया।
- क्या सिकरवारों की उत्पत्ति आगरा के गांव सांथा में हुई, सिकरवार वंश की जड़ें धड़कती हैं यहां: कुलदेवी मंदिर बना गौरव और इतिहास का केंद्र - March 24, 2026
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026