फतेहपुर सीकरी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य और बलिदान को सहेजने के लिए फतेहपुर सीकरी में एक भव्य ‘स्मृति द्वार’ का निर्माण होने जा रहा है। रविवार को श्री राम मंदिर के समीप लोधी धर्मशाला में आयोजित समाज की महत्वपूर्ण बैठक में इस परियोजना के स्थलीय चयन और क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बजट मंजूर, टेंडर प्रक्रिया पूरी
नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी द्वारा इस ऐतिहासिक द्वार के निर्माण का प्रस्ताव पहले ही सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने जानकारी दी कि शासन से अनुमति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण के लिए आवश्यक बजट भी जारी कर दिया गया है। संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
आगरा गेट पर दिखेगी वीरता की झलक
बैठक में लोधी समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि स्मृति द्वार का निर्माण आगरा गेट से सहकुली तिराहे के बीच मुख्य मार्ग पर कराया जाए। समाज का मानना है कि इस प्रमुख स्थान पर द्वार बनने से नगर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को वीरांगना के बलिदान का संदेश मिलेगा।
मुख्यमंत्री का आभार और भव्य निर्माण का संकल्प
नगर पालिका अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने समाज को आश्वस्त किया कि यह प्रवेश द्वार न केवल भव्य होगा बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। उन्होंने इस गौरवशाली कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में लोकमन राजपूत, चंद्रभान सिंह लोधी, नाहर सिंह फौजी और महावीर सिंह वर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन होली मिलन और आपसी भाईचारे के संकल्प के साथ हुआ।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026