लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएसआईआर और सीमैप द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान मेला 2024 में आए सभी 4000 किसानों को प्रदेश सरकार राम मंदिर के दर्शन कराएगी। इसका एलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसानों को संबोधित करते हुए किया।
लखनऊ में CSIR-CIMAP द्वारा आयोजित ‘किसान मेला-2024’ में… https://t.co/MjM4n4ThA7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 31, 2024
बता दें कि मेले में 15 राज्यों के किसान शामिल हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय चार कृषि विश्वविद्यालय हैं और अब जल्द ही पांचवां भी खुलेगा। किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने सीमैप द्वारा विकसित एरोमा एप का लोकार्पण भी किया।
-एजेंसी
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026
- लाइट एंड साउंड शो ‘अनंत से अरिहंत’: आगरा के सूरसदन में 125 कलाकार जीवंत करेंगे भगवान महावीर के 27 जन्मों की गाथा - March 30, 2026