लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं। विजय कुमार के रिटायर होने के चलते कार्यवाहक डीजीपी की कमान आईपीएस प्रशांत कुमार को सौंपी गयी है। कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। वहीं, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने पर कहा कि, लगता है एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलनेवाला है। जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की सांठगांठ के कारण।
बता दें कि, डीजीपी पद के लिए आईपीएस प्रशांत कुमार के अलावा, डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा के नाम की चर्चा हो रही थी। अब प्रशांत कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। इससे पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा और विजय कुमार को लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा चुका है। बीते 21 माह से प्रदेश पुलिस को कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ रहा है।
-एजेंसी
- जबलपुर से ग्लोबल स्टेज तक: लाइव एंटरटेनमेंट में पार्थो घोष का सफर - September 2, 2026
- मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर 2026 के विश्व प्रसिद्ध पर्व पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - September 2, 2026
- पीलीभीत में बाढ़ का खतरा: बनबसा बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, प्रशासन अलर्ट - September 2, 2026