छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में रविवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में CRPF के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. वहीं एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं.
मारे गए पुलिस अधिकारी का नाम सुधाकर रेड्डी और घायल जवान का नाम रामू है. घायल जवान को एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए भेजा गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह मुठभेड़ रविवार सुबह 7 बजे जागरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई.
उस समय सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
एएनआई के अनुसार, चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सीआरपीएफ, कोबरा और ज़िला पुलिस के जवान मिलकर इलाक़े की सघन जांच कर रही है.
पिछले कुछ सालों में नक्सलियों का प्रभाव सीमित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के कई इलाक़े अभी वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं.
केंद्र सरकार का दावा है कि अगले साल के अंत तक राज्य को नक्सल प्रभाव से मुक्त करा लिया जाएगा.
Compiled: up18 News
- आगरा में 10 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला; पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल बाद तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद और 50-50 हजार का जुर्माना - November 8, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे; फतेहपुर सीकरी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत - November 8, 2026
- “12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव…”: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने किया बड़ा ऐलान, हनुमानगढ़ी में भी करेंगे दर्शन-पूजन - November 8, 2026