gurudwara guru ka taal agra

गुरु गोविन्द सिंह को समर्पित देश का सबसे बड़ा नगर कीर्तन आज, आगरा के यातायात में बदलाव, पढ़िए फुल जानकारी

RELIGION/ CULTURE

गुरुद्वारा गुरु का ताल का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा मुख्य आकर्षण

पंजाब से आ रहे दो बैगपाइपर बैंड, गुरबानी की स्वर लहरियां बिखेरेंगे

केसरिया पगड़ी एवं चुनरी पहने पुरुष एवं महिलाएं इसकी छटा को बढ़ाएंगे

गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा शहीद संत केहर सिंह तक जाएंगे

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India.  सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह माईथान के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में 8 जनवरी, 2023 को नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा बालूगंज तक जाएगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। संत सिपाही प्राचीन युद्धकला का प्रदर्शन करेंगे। पंजाब से विशेष रूप से आ रहे 2 बैगपाइपर बैंड के साथ गुरबाणी की स्वर लहरियां के बीच केसरिया पगड़ी एवं चुनरी पहने पुरुष एवं महिलाएं इसकी छटा को और बढ़ाएंगे। नगर कीर्तन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकाला जा रहा है। नगर कीर्तन के संदर्भ आगरा के अपर उप पुलिस आयुक्त यातायात अरुण चंद ने ट्रैफिक डायवर्सन जारी किया है।

नगर कीर्तन प्रातः 10 बजे से शुरु होगा। माईथान से घटिया, फुलट्टी, फुव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, कलेक्ट्रेट फ्लाई ओवर, छीपीटोला होकर गुरुद्वारा शहीद संत केहर सिंह, बालूगंज पर पहुंचेगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में एवं पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला जायेगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी गुरुद्वारा नानक पाड़ा (खटीक पाड़ा) से आयेगी। सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में एवं पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला जायेगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी गुरुद्वारा नानक पाड़ा (खटीक पाड़ा) से आयेगी।

नगर कीर्तन में स्वच्छता अभियान को समर्पित अपील करती हुई झांकी शामिल होगी। सिक्ख समाज के नौजवान बच्चे नगर कीर्तन मार्ग को साथ साथ साफ करते चलेंगे।

गुरुद्वारा गुरु का ताल में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह, श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, गुरुद्वारा बालूगंज के प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल एवं सचिव राजेंद्र सिंह, पाली सेठी, इंद्रजीत सिंह गुजराल, राजेंद्र सिंह मिठ्ठू, वीरेंद्र सिंह, बबलू अर्शी, सतविंदर सिंह, सन्नी अरोरा, मुख्तयार सिंह, रसपाल सिंह, किरली साब, बादल, ब्रजेंद्र सिंह, अलौकिक उपाध्याय, परमात्मा सिंह ने सभी गुरु नानक लेवा संगत से भाग लेने की अपील की है। शहरवासियों से आग्रह किया है कि नगर कीर्तन में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।

nagar keertan in agra
nagar keertan in agra

यातायात में बदलाव

  1. 1. यमुना किनारा मार्ग से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे होकर करिअप्पा चौराहे की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहे से पुरानी मंडी चौराहा या फूल सैयद चौराहे होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  2. 2. करिअप्पा चौराहे से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा होकर बिजली घर या हाथी घाट की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन करियप्पा चौराहे से पुरानी मंडी होकर अपने गंततव्य को जा सकेंगे।
  3. 3. सुभाष चंद्र बोस मूर्ति तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन बालूगंज पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
  4. 4. सदर या क्लब की तरफ से आने वाला यातायात को तारघर चौराहे से मेहर टाकीज की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। समस्त प्रकार के वाहन करिअप्पा रोड , फूल सैयद चौराहे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  5. 5. बालूगंज पेट्रोल पंप तिराहे से समस्त प्रकार के वाहनों को तारघर चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

6 बिजलीघर चौराहे से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को चील घर चौराहे से बालूगंज चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। यह समस्त वाहन चीलघर चौराहे से अमर सिंह गेट से विक्टोरिया पार्क तिराहे से पुरानी मंडी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

  1. 7. ताज व्यू कॉलोनी (आर्मी बेस तिराहे) से किसी भी प्रकार के वाहन बालूगंज पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
  2. 8. धूलियागंज चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को घटिया चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।
  3. 9. रावतपाड़ा तिराहे से फुव्वारा चौराहे की तरफ आने वाले यातायात को रावतपाड़ा तिराहे से दरेसी नंबर 1 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  4. 10. पीपल गेट तिराहे से कोतवाली की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को एम एम गेट की ओर से डायवर्ट किया जाएगा।
  5. 11. हींग की मंडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को कोतवाली की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
  6. 12. सेंट पीटर्स तिराहे से घटिया चौराहे की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को सेंट पीटर्स तिराहे से ही डायवर्ट किया जाएगा।
  7. 13. विजय नगर तिराहा पालीवाल पार्क विश्वविद्यालय से समस्त प्रकार के वाहनों को घटिया की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
  8. 14. रघुनाथ टाकीज से समस्त प्रकार के वाहनों को घटिया चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

नगर कीर्तन में शामिल होने वाली गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh