Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणा शुरू हो गई है। आगरा लोकसभा सीट की मतगणना नवीन मंडी समिति, फिरोजाबाद रोड पर हो रही है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की मतगणना अनाज मंडी खेरागढ़ में हो रही है। इस कारण मतगणना स्थलों पर भीड़ नहीं है। सबसे पहले फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम आएगा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 32 चरणों तक मतगणना होनी है, जबकि आगरा में 34 चरणों के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की पुलिसकर्मियों से तकरार हो गई। मतगणना स्थल खेरागञ़ के बाहर ये विवाद हुआ। मतगणना स्थल में प्रवेश करने को लेकर बताई जा रही है।
प्रातः आठ बजते ही स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। इस दौरान सथा में केवल पोलिंग एजेंट ही जाने दिए गए। मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया गया। इस बार मीडिया को रोकने के लिए काफी सख्ती की गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय स्वयं निगरानी कर रहे हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना और सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए लोगों के लिए पांडाल बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर इससे पहले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग की गई।
राजेंद्र पाल एडवोकेट बृद क्षेत्र लीगल सेल भाजपा का कहना है कि मतगणना स्थल पर अव्यवस्था बहुत है। गाइड लाइन देने वाला नहीं है। पुलिस वाले मनमानी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के नाम पर कैलकुलेटर अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में मत कैसे जोड़े जाएंगे। अगर ऐसा है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भी तो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, इसका भी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
जनसंदेश टाइम्स के संपादक नितेश शर्मा का कहना है कि फतेहपुर सीकरी सीट फँसी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को कड़ी टक्कर में दिखाया गया है। हो सकता है परिवर्तन हो जाए।
आगरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी
पूजा अमरोही बहुजन समाज पार्टी
एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी
सुरेश चंद कर्दम सपा-कांग्रेस गठबंधन
आराम सिंह पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
कुलदीप कुमार भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
चंद्रपाल आदर्श समाज पार्टी
जितेंद्र गौतम लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी
सर्वेश कुमार भारतीय मजदूर जनता पार्टी
हस्नूराम आंबेडकरी निर्दलीय
पूजा निर्दलीय
महेंद्र सिंह निर्दलीय
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी
राम निवास शर्मा बहुजन समाज पार्टी
रामनाथ सिकरवार कांग्रेस गठबंधन
राजकुमार चाहर भाजपा
गिर्राज सिंह धाकरे प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया
वेद प्रकाश राष्ट्रीय जनसंचार दल
संगीता तोमर भारतीय मजदूर जनता पार्टी
होतम सिंह निषाद राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
डॉ. रामेश्वर सिंह निर्दलीय
- रक्तदान में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी: 16 अगस्त को आगरा व्यापार मंडल का चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर - June 21, 2026
- नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: टूंडला में फैक्ट्री सील, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र तक फैली थी सप्लाई - June 20, 2026
- युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार: 50 कलाकारों की टीम के माध्यम से आगरा में होगा संघ सृजन का नाट्य मंचन - June 20, 2026