corona virus alert

आगरा में पिछले 15 दिन के मौतों के आंकड़े हैरान करने वाले

HEALTH NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में कोविड-19 का प्रसार तेजी से हो रहा है। पिछले 15 दिन के आंकड़ों पर दृष्टिपात करें तो चौंकाने वाली स्थिति है। 15 दिन में मृतक संख्या 183 से बढ़कर 251 हो गई है। यानी 4.5 लोग रोज मर रहे हैं। यह सरकारी संख्या है, जिसे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आगरा के ट्विटर हैंडल पर देखा जा सकता है। जिन लोगों की मौत क्वारेंटाइन के दौरान हुई है, उनका कोई लेखा-जोखा जिला प्रशासन के पास नहीं है, जबकि वे कोरोना से ग्रसित थे। पहली बार श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है।

28 अप्रैल, 2021 को अब तक सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमित 696 मिले हैं। 10 मौतें हुई हैं। 27 अप्रैल को सर्वाधिक11 मौतें हुई थीं। प्रशासन के इन आंकड़ों पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। जानकारों का कहना है कि मौतें कहीं अधिक हैं लेकिन ये प्रशासन के रिकॉर्ड में नहीं हैं। तमाम लोग सिर्फ सीटी स्कैन के अधार पर इलाज करा रहे हैं। ऐसा लगता है कि जिन लोगों ने सरकारी व्यवस्था में कोविड परीक्षण नहीं कराया है और मौत हो गई है, उनसे प्रशासन को कोई लेना-देना नहीं है।

यहां यह बताना समीचीन होगा कि 31 दिसम्बर 2020 को नए केस 10 थे और कुल मृतक संख्या 170 थी। इसके बाद ऐसा लगा कि आगरा से कोरोना गायब हो गया है। अप्रैल मध्य से कोरोना की दूसरी लहर ऐसी आई कि हर किसी की जान पर बनी हुई है। हर किसी का सांस अटकी हुई है।

माना जा रहा है कि अधिकांश की मौत ऑक्सीजन न मिलने के कारण हुई है। आशा की जा रही है कि एक-दो दिन में ऑक्सीजन की समस्या का समाधान हो जाएगा। अभी तक तो स्थिति यह है कि कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं। कुछ अस्पतालों की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। आरोप है कि कोविड अस्पताल मनमानी वसूली कर रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित दरों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। प्रत्येक अस्पताल नकद धनराशि ले रहा है।

आगरा में 28 अप्रैल, 2021 की स्थिति

कोरोना संक्रमण के नए केस- 696

कोरोना से मौतों की कुल संख्या -251

सक्रिय कोरोना केस की संख्या 4330

कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18840

स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों की संख्या 14259

शहर में अब तक लिए गए नमूने 726826

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या का प्रतिशत 75.68%

अप्रैल, 2021 में इस तरह घटी-बढ़ी संख्या

तारीख नए संक्रमित मृतक

28 अप्रैल 696 251

27 अप्रैल 494 241

26 अप्रैल 487 230

25 अप्रैल 437 223

24 अप्रैल 530 217

23 अप्रैल 549 212

22 अप्रैल 546 208

21 अप्रैल 566 203

20 अप्रैल 493 199

19 अप्रैल 469 196

18 अप्रैल 448 192

17 अप्रैल 398 188

16 अप्रैल 346 185

15 अप्रैल 295 183

14 अप्रैल 242 183