आगरा: । प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि सरकार आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद को मिलाकर पर्यटन सर्किट बनाने पर कार्य कर रही है। इससे इन चारों जिलों का विकास होगा। पर्यटन मंत्री और आगरा के जिले के प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी 9.81 करोड़ रुपये की सौगात ताजनगरी को दी। पर्यटन मंत्री सुबह 10 बजे यहां पहुंचे। सर्किट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद 11.30 बजे फतेहाबाद रोड स्थित नियो क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चारों जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी कार्य कर रही है। इन चारों जिलों को जोड़ने से यहां पर्यटन काफी देर तक ठहर सकेंगे। उन्हें पर्यटन के लिए यहां काफी स्थल मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन में अकल्पनीय विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें पर्यटन सहभागिता योजना के तहत डबल ट्री हिल्टन होटल से चौपाटी तक 3.50 करोड़ रुपये से मॉडल रोड बनाई गई है। इनर रिंग रोड पर 3.25 करोड़ रुपए से आगरा एंट्री गेट का निर्माण कराया गया है। रमाडा फ्लाईओवर पर 2.50 करोड़ रुपये से सौदर्याकरण व लाइटिंग कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा बागवानी, पौधरोपण व अन्य योजनाओं पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इन सभी कार्यों का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ।
विवादित बोल – अखिलेश की सोच बंदरों जैसी
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले और सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक्स (ट्विटर) पर लिखे सवाल पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी हो गई है। इसलिए उन्हें हर जगह बंदर दिखाई देते हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी तब आगरा महज 17 करोड़ पर्यटक आते थे, जबकि हमारी सरकार में आंकड़ा 70 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026