संतुलित आहार से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। हेल्थ एंड फूड सप्लीमेंट इन्फॉर्मेशन के एक जाने माने न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि पांच तरह की जड़ी-बूटी या वनस्पतियों को अगर डाइट में शामिल किया जाए तो हाई बीपी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अदरक, बिलबेरी, क्रैनबेरी, लहसुन और जिनसेंग को ब्लड प्रेशर कम करने में फायदेमंद बताया।इस लिस्ट में पहली तीन वनस्पति एंटीऑक्सीडेंट तत्व, विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स से भरपूर हैं जो शरीर को फायजा पहुंचाते हैं।पोषण विशेषज्ञ ने इन पौधों के बारे में बताया कि इन पौधों के कंपाउंड सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और ब्लड वेसिल्स की हेल्थ सही रखते हैं।
बिलबेरी में विशिष्ट एंथोसायनिन पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को संभावित रूप से नॉर्मल करने में मदद करती है।इसके अलावा अदरक ब्लड वेसिल्स में कैल्शियम चैनलों पर प्रभाव डालकर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।जर्नल न्यूट्रिशन में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, लहसुन की खुराक हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए, पोषण विशेषज्ञ ने फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित और बैलेंस डाइट के साथ इन औषधियों को शामिल करने की सलाह दी है।
आप अदरक, बिलबेरी, क्रैनबेरी, लहसुन और जिनसेंग का सेवन सप्लीमेंट के रूप में भी कर सकते हैं। मालूम हो कि हाई ब्लड प्रेशर इतनी गंभीर बीमारी है कि इंसान की मौत भी हो सकती है।हाई ब्लड प्रेशरका कनेक्शन आर्टिरियल्स नाम की धमनियों से है।ये धमनियां शरीर में ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने का काम करती हैं।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026