कांग्रेस ने मोदी सरकार के 10 सालों पर ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया है. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी देश में लोकतंत्र ख़त्म करना चाहती है और बीते 10 साल में उसने 411 विधायक अपने साथ कर लिए.
उन्होंने मीडिया से गुरुवार को कहा कि “बीजेपी अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को परेशान करके, उन पर दबाव बना कर चुनाव में पैसा लेती है. ये पैसा लोकतंत्र को ख़त्म को करने के लिए लिया जा रहा है. 411 विधायकों को बीजेपी ने बीते 10 साल में अपने साथ शामिल किया. मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड में इन लोगों ने कैसे सरकार गिराई, ये सब आप जानते हैं.”
“लोकतंत्र को ख़त्म करना उनका काम है और जो नेता बोलते हैं उसे डराया जाता है. मैंने मोदी जी के भाषण के बाद सदन में बोला तो उसके बाद मुझे गालियों वाले फ़ोन आने लगे, हमने इस मामले में केस दर्ज कराया है. इससे पहले भी ऐसे कई केस हुए हैं. बात ये है कि बहस से हमें प्रभावित करने की कोशिश करिए, डरा-धमका कर तो कुछ नहीं होगा.”
बुधवार को राज्यसभा में पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण को लेकर कहा कि एक बात खुशी है कि उन्होंने (खड़गे) एनडीए को 400 सीटें जीतने का आशीर्वाद दिया.
खड़गे पर निशाना साधते करते हुए पीएम मोदी ने कहा था “कुछ साथियों के लिए आलोचना करना, कड़वी बातें करना, उनकी मजबूरी थी. मैं उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. मैं उस दिन नहीं कह पाया लेकिन मैं खड़गे जी (मल्लिकार्जुन खड़गे) का विशेष आभार प्रकट करता हूं.”
“बहुत ध्यान से सुन रहा था उस दिन मैं खड़गे जी को और ऐसा आनंद आया जो कभी-कभी मिल जाता है. लोकसभा में तो मिल जाता है कभी-कभी लेकिन आजकल वो दूसरी ड्यूटी पर हैं, तो मनोरंजन कम मिलता है. लेकिन लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही है. उस दिन आपने पूरी कर दी.”
-एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026