Mathura, Uttar Pradesh, India. ’खाइ गयी जेतो रेलऊ ऐ खाई गई,…बीजेपी सरकार’! खादऊ ऐ खाइ गई, खेतऊ खाइ गयी…बीजेपी सरकार। किसान आंदोलन को धार देने के लिए आयोजित हो रहीं किसान पंचायतों में लोक कलाकार कुछ इसी अंदाज में किसानों का मनोरंजन कर रहे हैं।
सौंख में कांग्रेस की किसान पंचायत
किसान आंदोलन जैसे जैसे अगे बढ़ रहा है, इसके अलग अलग रंग भी सामने आ रहे हैं। किसान आंदोलन और सरकार के विरोध में लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। किसान पंचायत में भीड़ जुटाने और जुटी हुई भीड़ का मनोरंजन करने के लिए आयोजक अब लोक कलाकारों का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को सौंख में कांग्रेस ने किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में पहुंचे किसानों का मनोरंजन करने के लिए लोक कलाकारों को भी बुलाया गया था। पंचायत में पहुंचे किसानों को नेताओं ने कृषि कानूनों को लेकर आशंकाएं गिनाईं।
सरकार की हां में हां मिला दो तो देशभक्त
कांग्रेस नेता महेश पाठन ने कहा कि सरकार की हां में हां मिला दो तो देशभक्त और हां में हां न मिलाएं तो देशद्रोही। इस सरकार ने देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने का ठेका ले लिया है। किसानों की बात को मानकर सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी को लागू करे। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी ने कहा कि सरकार किसान विरोध मानसिकता से काम कर रही है। किसानों की आवाज को ताकत से दबाने की सोच वाली यह सरकार हठधर्मी है। किसानों को अब समझ आ गया है कि यह सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। दूसरे नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के किसान पंचायत में पहुंचे।
19 को मथुरा आएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 19 फरवरी को मथुरा आ रही हैं। वह पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में पंचायत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोश का संचार करेंगी। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। महानगर अध्यक्ष एड. उमेश शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी का 19 फरवरी को मथुरा आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। कार्यक्रम स्थल एक-दो दिन में पदाधिकारियों से मिलकर तय कर लिया जाएगा। वह कार्यकर्ताओं में पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी जोश भरेंगी। पार्टी की रणनीति और भविष्य की योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी। पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित नव वर्ष कैलेंडर कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में वितरित करने को दिया गया है।
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026
- फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 100 करोड़ के दो पुलों से बदलेगी तस्वीर: फतेहाबाद से खेरागढ़ तक विकास की डबल धमक - February 23, 2026