नई दिल्ली। देश में कई जगहों के नाम भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बदल दिए हैं। इसके अलावा आज भी कई जगहों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। नाम बदलने को लेकर विपक्ष सरकार पर समय-समय पर हमला बोलती रहती है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी नाम बदलने की मांग लोकसभा में कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर माता शाकंभरी देवी किया जाना चाहिए।
होली खेलने के बाद चर्चाओं में आए इमरान मसूद ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम माता शाकंभरी देवी के नाम पर रखने की मांग लोकसभा में की है। राजनीतिक जानकार इस मांग को राजनीति और मसूद की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस सांसद इस मांग से हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश में है।
जानें क्या-क्या मांग की इमरान मसूद ने संसद में?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार से मांग की है कि सहारनपुर से इलाहाबाद करीब 700 किलोमीटर दूर है, जहां न्यायालय भी है, लेकिन वहां के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में एक ट्रेन चलाई जाए। सहारनपुर से लखनऊ के बीच अलीगढ़ होते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए, जिससे AMU में पढ़ने वाले छात्र भी इसका लाभ ले सकें।
स्टेशन का नाम बदलने के पीछे का तर्क
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से रैपिड रेल मेरठ तक लाई गई है, इसलिए मेरा आग्रह है कि इसे सहारनपुर तक लाया जाए, जिससे दिल्ली पर काफी हद तक दबाव कम होगा। सहारनपुर एक ऐतिहासिक शहर है। वहां मां शाकुंभरी देवी का निवास है। मेरा आग्रह है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम मां शाकुंभरी देवी के नाम पर कर दिया जाए।
इमरान मसूद का कहना है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम माता शाकंभरी देवी के रखने के साथ उन्होंने देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी स्टेशन करने की मांग की है। देवबंद वाली मांग करते हुए उनके माइक की आवास डाउन कर दी गई है। इमरान मसूद ने एक वीडियो और शेयर किया है, जिसमें वो देवबंद वाली मांग संसद में कर रहे है।
-साभार सहित
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026