नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वह हाल ही में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान हुए प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही पुलिस जांच की जानकारी लेने पहुंचे थे।
राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि इस संवेदनशील मामले में अब तक पुलिस की जांच किस स्तर तक पहुंची है और क्या ठोस कार्रवाई की गई है। इस दौरान उनके साथ पैलेट गन की घटना से पीड़ित साहिल लोहबच भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस मामले में अभी तक उचित एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, और उन्होंने इस9 विषय पर मीडिया के सामने अपनी बात रखने की बात कही है।
20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान हुआ था विवाद
यह पूरा मामला 20 जुलाई का है, जब जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की बात सामने आई थी। इसी प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा पैलेट गन चलाए जाने का गंभीर आरोप लगा था, जिससे एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
राहुल गांधी ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई है कि जब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वे इस पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की कानूनी और पुलिस कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026