कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने दावा किया है कि अगर केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) को रद्द कर दिया जाएगा.
पी चिदंबरम ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सीएए के अलावा चार और कानून को रद्द किया जाएगा.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा, ”हमारी सरकार बनने पर सीएए 2019 कानून, कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण), भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) कानून को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा.” 11 मार्च 2024 को इस क़ानून को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है.
इस क़ानून में पड़ोसी देशों- पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश से शरण के लिए भारत आए हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है.
-एजेंसी
- आगरा के बुद्ध पार्क में 14 नवंबर को ‘बुद्ध वंदना’ एवं ड्रोन से हवाई पुष्प वर्षा; सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश - November 13, 2026
- प्रभु श्रीराम सबके हैं…”अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से 1 करोड़ हिंदुओं की होगी घर वापसी”: तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य का बड़ा बयान - November 13, 2026
- आगरा में रेट्रो थीम पर सजा भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा का दीपावली महोत्सव, मुमताज से अमिताभ के अंदाज में दिखे सदस्य - November 13, 2026