बीजेपी की वरिष्ठ नेता और यूपी के सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने पीलीभीत से बेटे वरुण गांधी को पार्टी टिकट न दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर की अपनी दस दिन की यात्रा के दौरान मेनका गांधी ने कहा कि वो बीजेपी में रहकर काफ़ी खुश हैं.
मेनका गांधी ने कहा,”मैं बीजेपी में हूं और इसे लेकर काफी खुश हूं. मैं अमित शाह, पीएम मोदी और नड्डा जी को टिकट के लिए धन्यवाद देती हूं. टिकट का ऐलान काफी देर से हुआ था इसलिए ये दुविधा थी कि मैं कहां से लड़ूं.
पीलीभीत से या सुल्तानपुर से. पार्टी ने जो फैसला लिया उससे मैं खुश हूं.”
उनसे पूछा गया कि वरुण गांधी अब क्या करेंगे. इस सवाल पर उन्होंने कहा, ”उन्हीं से पूछिए कि वो क्या करना चाहेंगे. हम इस पर चुनाव के बाद विचार करेंगे. अभी समय है.”
उन्होंने कहा, ”मैं सुल्तानपुर आकर खुश हूं क्योंकि यहां से कोई भी सांसद दोबारा चुनाव नहीं जीता है.”
टिकट मिलने के बाद वो सुल्तानपुर पहली बार आई थीं. अपनी दस दिवसीय यात्रा के दौरान वह अपने लोकसभा क्षेत्र के 101 गांवों का दौरा करेंगी.
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026