अरविंद केजरीवाल के गुरु और समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज अपने शिष्य पर ही निशाना साधा है। कभी साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर ही शराब घोटाले को लेकर कटाक्ष किया है।
सही उम्मीदवार को ही चुनें
अन्ना हजारे ने आज अपना वोट डालने के बाद लोगों से एक खास अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सही उम्मीदवार चुनना चाहिए क्योंकि देश की चाबी गलत हाथों में नहीं जानी चाहिए।
हजारे ने आगे कहा, चूंकि देश की चाबी मतदाताओं के हाथ में है इसलिए इस चाबी को सही हाथों में देकर सही तरीके से चुना जाना चाहिए। हमेशा याद रखें सही उम्मीदवारों को चुनें जो सही छवि वाला राजनेता हो, न कि जिसके पीछे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पड़ा हो।
केजरीवाल को दोबारा नहीं चुनना चाहिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला करते हुए अन्ना हजारे ने आगे कहा कि मैं दिल्ली शराब घोटाला मामले में नाम आने के लिए अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना करता हूं, क्योंकि उन्होंने यह भ्रष्टाचार किया है। अन्ना ने कहा कि ऐसे लोगों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए।
इस बीच पुणे में बीजेपी नेता और कोथरुड विधायक चंद्रकांत पाटिल ने कोथरुड में मतदान किया। उन्होंने मतदाता के रूप में अपना नाम कोल्हापुर से पुणे स्थानांतरित कर दिया है। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने भी अपने पति विश्राम कुलकर्णी के साथ पुणे के कोथरुड में वोट डाला।
-एजेंसी
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026
- स्वच्छ जल से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: भारत विकास परिषद नवज्योति ने सुभाष पार्क स्थित विद्यालय में दो नए आरओ वाटर प्लांट किए लोकार्पित - August 19, 2026
- पैकेज्ड फूड और मोबाइल बिगाड़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य: आगरा में आयोजित निशुल्क पीडियाट्रिक कैंप में गैस्ट्रो और लिवर की समस्याओं पर चिंता - August 19, 2026