नई दिल्ली। फरवरी की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की तैयारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिन बादल और बरसात राहत और ठंडक दोनों लेकर आएंगे।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली में लगातार दो दिन बारिश के आसार हैं। शनिवार को राजधानी और एनसीआर के इलाकों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
रविवार को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। सुबह से दोपहर तक एक-दो दौर की बारिश हो सकती है। बादलों की घेराबंदी के बीच तेज हवाएं ठंड का असर और बढ़ा सकती हैं।
मौसम में यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है, जो 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक सुबह और रात के समय घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए ठंड, बारिश और बदलते मौसम के नाम रहने वाले हैं।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026