
नई दिल्ली। राजधानी में ठंड अपने चरम पर है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को तेज सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट जारी है और अगले दिनों में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है।
इस साल दिसंबर की शुरुआत पिछले 15 सालों में सबसे ठंडी मानी जा रही है। 1 दिसंबर को तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। इसके बाद गुरुवार को यह और गिरकर 5.6 डिग्री पर आ गया। शुक्रवार को भी यही स्तर बना रहा। लगातार दो दिन तक इतना कम तापमान दर्ज होना दिसंबर के पहले हफ्ते के लिए 15 साल में पहली बार देखा गया है।
पिछले 15 सालों में दिसंबर के पहले हफ्ते का सबसे कम तापमान
(सोर्स: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट)
साल न्यूनतम तापमान (°C)
2025 5.6
2024 8.5
2023 9.2
2022 7.6
2021 11.0
2020 8.0
2019 7.6
2018 8.4
2017 7.4
2016 8.4
2015 10.1
2014 10.0
2013 9.2
2012 6.5
2011 10.1
दिल्ली में लगातार गिरते पारे ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड से राहत अभी दूर दिखाई दे रही है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026