लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक न्यूज चैनल के ‘महाकुंभ महासम्मेलन’ में महाकुंभ और वक्फ बोर्ड से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और उसकी सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन पर महाकुंभ आयोजित होने के दावों पर भी सख्त जवाब दिया है।
वक्फ बोर्ड पर सीएम योगी का तीखा बयान
वक्फ बोर्ड के दावों पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी ने कहा, कि यह वक्फ बोर्ड है या भू माफिया बोर्ड? उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की हर राजस्व भूमि की जांच करा रही है। जिसकी भी जमीन पर वक्फ के नाम पर कब्जा किया गया है, उसकी एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वक्फ अधिनियम में संशोधन कर सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026