लखनऊ। यूपी में शुक्रवार से शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। ठंडी पछुआ हवाओं ने हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है। कोहरा लगातार घना होता जा रहा है और कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। शनिवार के दिन की शुरुआत ठिठुरन, गलन और कोहरे से हुई। कानपुर और आगरा शीत लहर की चपेट में रहे। तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
आगरा 3.9 डिग्री तापमान के साथ ठंड में दूसरे स्थान पर रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा और दो से तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ में गुरुवार जैसे ही हालात रहे और न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 6.5 डिग्री की अपेक्षा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीत लहर जैसे हालात की शुरुआत हो चुकी है।
शीत लहर और शीत दिवस से रहें सतर्क
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। आने वाले दो दिन तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। हाड़ कंपाती शुष्क ठंड परेशान करती रहेगी इस दौरान घना कोहरा, शीत लहर और शीत दिवस का दायरा बढ़कर प्रदेश के कई अन्य इलाकों तक पहुंचने के आसार हैं।
कड़ाके की ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं ये इलाके
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, प्रदेश के इन इलाकों में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। ये इलाके हैं-कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावास्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रामपुर, मुरादाबाद, मैनपुरी प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, रायबरेली और आसपास।
मौसम विभाग ने इन जिलों में कोल्ड डे घोषित किया
गोरखपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, वाराणसी, बहराइच, फुर्सतगंज, बस्ती, शहजहांपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां पर मौसम विभाग ने कोल्ड डे घोषित किया है।
सर्वाधिक ठंडी रात वाले 10 जिले
कानपुर 3.0
आगरा 3.9
मेरठ- 4.8
अलीगढ़ 4.8
उरई 4.8
मुजफ्फरनगर 5.0
शाहजहांपुर 5.0
बरेली 5.2
चुर्क 5.2
बाराबंकी 5.5
लखनऊ में दृश्यता शून्य पहुंची, प्रदेश में घना कोहरा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज में अत्यधिक घना कोहरा रहा। यहां पर दृश्यता शून्य पहुंच गई थी। झांसी, अलीगढ़, बनारस, गाजीपुर, उरई, हमीरपुर, इटावा, नजीबाबाद, बांदा और वाराणसी में दृश्यता 15 से लेकर 100 मीटर तक रही। शनिवार को भी कोहरे की चादर छाई रहेगी।
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026