Agra, Uttar Pradesh, India.आगरा में अब तक 24845 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 22853 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 6128 कोरोना नमूनों के सापेक्ष 111 नए मरीज चिह्नित किए गए। पिछले 24 घंटे में 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय 1682 सक्रिय रोगी हैं। 111 नए मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वस्थ मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 91.47 हो गया है। 13 मई गुरुवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग के संगीत शिक्षक अभिषेक मिश्रा को निधन हो गया। अभिषेक मिश्रा (उम्र 44 वर्ष) प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सन् 2002 से कार्यरत थे।
विद्यालय के समस्त कार्यक्रमों की जान उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे अर्श एवं प्रगुन मिश्रा हैं। उनकी पत्नी दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। वह भी इस समय कोरोना से जूझ रही हैं। अपनी माँ के लाडले अभिषेक ने सदैव एक सुपुत्र होने के उत्तरदायित्व का निर्वहन आजीवन किया। प्रिल्यूज पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुपता ने शोक प्रकट करते हुए कहा- अभिषेक मिश्रा के जाने से पैदा हुई रिक्तता का भरना नामुमकिन है। वे हमेशा स्मृतियों में रहेंगे।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026