लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बीते कई दिनों से लगातार प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए यूपी सरकार जरूरतमंदों को राहत देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने ठंड को देखते हुए रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के प्रकोप के दृष्टिगत, रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करने एवं हर जरूरतमंद को कम्बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।साथ ही, मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर सेवाभाव के साथ जरूरतमंदों की मदद करने हेतु भी निर्देशित किया है।
#UPCM @myogiadityanath ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के प्रकोप के दृष्टिगत, रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करने एवं हर जरूरतमंद को कम्बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही, मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर सेवाभाव के साथ जरूरतमंदों की मदद करने हेतु भी… pic.twitter.com/87wgWCIcyl
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 13, 2024
बता दें कि, प्रदेश में शुक्रवार की रात सबसे ज्यादा सर्द रही है। शनिवार को दिन में धूप खिली लेकिन शीतलहर के कारण काफी ठंड रही। हालांकि, प्रदेश में कई जगहों पर धूप नहीं निकलने के कारण ठंडक का असर ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 48 घंटे तक रात का पारा और भी गिर सकता है। पांच दिन तक ठंड का असर बना रहेगा, दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है।
-एजेंसी
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026