प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शुक्रवार को प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे। शाुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचे सीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आवास का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़वाई गई जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपी।
बता दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के अंतर्गत तैयार 76 फ्लैट के लाभार्थियों को फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पूरी की गयी थी। फ्लैट को लाभार्थियों को बस चाबी मिलने का इंतजार था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वहां पहुंचे और लाभार्थियों को चाबी वितरण किए। शुक्रवार को सीएम योगी हाथों से आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दुर्बल आय वर्ग हेतु निर्मित 76 आवासों के चाबी वितरण एवं ₹768 करोड़ की 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शुभारंभ कार्यक्रम में… https://t.co/SmftURp7FY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2023
इस दौरान मुख्यमंत्री (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि, कुख्यात माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 76 परिवारों को आवास वितरण का पवित्र कार्य आज प्रयागराज की धरती पर हो रहा है। 2017 से पहले इसी प्रदेश में गरीबों, व्यापारियों व सरकारी भूमि पर कोई भी माफिया कब्जा कर लेता था, लेकिन अब माफियाओं के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर गरीबों के आशियाने बनाए जा रहे हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, उस वक्त की सरकार गरीबों के बारे में नहीं सोचती थी।
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026
- देश की सुरक्षा से खिलवाड़: इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने दबोचा - March 10, 2026