पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मूसे में उनके परिजनों से मुलाकात की.
उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के पिता और माता को ढांढस बंधाया.
सिंगर की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद रविवार को उनकी हत्या कर दी गई. मूसेवाला कांग्रेस के नेता भी थे.
भगवंत मान के दौरे से पहले ही भारी संख्या में मूसावाला के समर्थक उनके आवास पर जुट गए थे. ये लोग मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध कर रहे थे लेकिन भारी विरोध के बावजूद भगवंत मान नउनके परिवार से मिले.
हालात को देखते हुए यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
मान से पहले मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बनावली को गुस्साए लोगों ने दरवाजे से ही लौटा दिया.
मनसा के ज़िला आयुक्त जसप्रीत सिंह का कहना है कि परिवार पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है और वे कह रहे हैं कि वे सीएम से मिलेंगे.
रविवार को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चली हैं जिसके बाद उनकी मौत हो गई है.
-एजेंसियां
- फेसबुक पर ‘हुस्न’ का जाल और फिर ₹23.55 लाख पार: आगरा के युवक को ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने ऐसे लूटा - February 25, 2026
- फेसबुक पर ‘हुस्न’ का जाल और फिर ₹23.55 लाख पार: आगरा के युवक को ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने ऐसे लूटा - February 25, 2026
- ताज महोत्सव में ‘मिनी भारत’ का दीदार: रैम्प पर उतरीं नौवारी साड़ियाँ और फुलकारी, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मुक्ताकाशीय मंच - February 25, 2026