थाईलैंड: थाईलैंड की संसद ने पाएटोंगटार्न चिनावाट को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना है। चिनावाट थाईलैंड के पूर्व नेता और अरबपति टाकसिन की बेटी हैं। 37 वर्षीय चिनावाट थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं। आंटी यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं।
पूर्व प्रधानमंत्री श्रीथा टाविसिन को संवैधानिक कोर्ट से बर्खास्त करने के ठीक दो दिन बाद चिनावाट को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है। पाएटोंगटार्न चिनावाट और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीथा टाविसिन दोनों ही फउ थाई पार्टी के हैं। शिनावात्रा 2023 के चुनावों में दूसरे नंबर पर रही थीं। चिनावाट के परिवार के चार सदस्य पहले भी थाईलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। उनके पिता टाकसिन और चाची यिंगलक सहित तीन और प्रधानमंत्रियों को तख्तापलट या संवैधानिक फैसलों की वजह से अपना पद छोड़ना पड़ा था।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026