आज दो घंटे आगरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रबुद्धजन कार्यक्रम में दे सकते हैं कई योजनाओं के तोहफे – Up18 News

आज दो घंटे आगरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रबुद्धजन कार्यक्रम में दे सकते हैं कई योजनाओं के तोहफे

POLITICS

 

आगरा: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 28 नवम्बर को यहां आ रहे हैं। वे शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री सोमवार को मैनपुरी से आगरा आएंगे। वह करीब दो घंटे आगरा में रहेंगे। अपराह्न तीन बजे वह कार्यक्रम स्थल तारघर मैदान पहुंचेंगे। यहां आगरा को कई योजनाओं का तोहफा देंगे।

निकाय चुनावों से पहले मुख्यमंत्री योगी के आगमन को काफी अहम माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है। डीएम नवनीत चहल खुद व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।

प्रबुद्धजन कार्यक्रम में 10 की संख्या में भीड़ जुटने की सम्भावना है। शहर के अलावा देहात से मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। देहात क्षेत्र से लोगों के आवागमन के लिए बसें लगाई गईं हैं। निकाय चुनाव के चलते नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सभासद पद की दावेदारी कर रहे टिकिटार्थी एवं सभासद पद की दावेदारी कर रहे टिकिटार्थी अपने-अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तारघर मैदान को जाने वाले मार्गों पर मुख्यमंत्री के स्वागत में होर्डिग्स लगाने की पार्टीजनों में होड़ मची हुई है। तारघर मैदान की बाउंड्रीवाल के किनारे सौ से अधिक होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वहीं सड़क मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं।