मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के चार बंगला गुरुद्वारा साहिब ने अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सूरी और मनिंदर सिंह सूरी के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों—फिरोजपुर, तरन तारन, कपूरथला और अजनाला में मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की।
लगभग ₹50 लाख की सहायता सामग्री के साथ गुरुद्वारा समिति ने राहत किट, भोजन, दवाएं, नावें और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की। अजनाला के डुब्बर गांव में 75 एकड़ भूमि पर गेहूं की बुआई का खर्च उठाया गया, जबकि हरार कलां गांव को गोद लेकर 125 एकड़ की खेती के लिए बीज, खाद और डीजल दिया गया।
संकटग्रस्त किसानों की बेटियों की शादियों का खर्च उठाना और नष्ट घरों का पुनर्निर्माण इस सेवा की विशेष झलक है। श्री सूरी ने कहा, “यह केवल राहत नहीं, बल्कि गरिमा और उम्मीद को पुनर्जीवित करने का प्रयास था।” संगत और सेवकों की एकजुटता ने साबित किया कि सेवा जब समर्पण बन जाए, तो हर आपदा छोटी लगने लगती है।
-up18News
- मिशन शक्ति और भक्ति का संगम: यूपी के शक्तिपीठों में गूंजेंगे देवी गीत, सीएम योगी के निर्देश पर 25 से 27 मार्च तक होंगे भव्य सांस्कृतिक आयोजन - March 22, 2026
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026