नाइजीरिया के अधिकारियों का कहना है कि दर्जनों बंदूकधारियों ने उत्तर-पश्चिमी शहर कुरिगा में 280 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया है.
एक चश्मदीद ने बताया है कि सभी बच्चे स्थानीय समय के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब असेंबली ग्राउंड में थे, तभी मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनों बंदूकधारी स्कूल में घुस आए.
उन्होंने बताया कि अपहरण किए गए बच्चों की उम्र आठ से 15 साल है. उनके एक शिक्षक का भी अपहरण किया गया है.
इस घटना की पुष्टि कडुना राज्य के गवर्नर उबा सानी ने की है. कुरीगा इसी राज्य का हिस्सा है.
अपहरण करने वालों गिरोहों ने पिछले कुछ सालों में नाइजीरिया में ख़ासकर देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में सैकड़ों लोगों का अपहरण कर लिया है.
कडुना के गवर्नर उबा सानी ने बताया है कि गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल से 187 और स्थानीय प्राइमरी स्कूल से 125 छात्र लापता हुए थे. हालांकि इनमें से 25 लौटकर आ गए हैं.
इस बीच प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि एक छात्र को बंदूकधारियों ने गोली मार दी जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026