लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आईबी के इनपुट के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z कैटिगरी की सुरक्षा प्रदान की है। बता दें कि आम चुनाव के पहले दौर की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग पर विपक्षी दलों की ओर से आरोप भी लगाए हैं कि वह सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
विपक्षी दलों और उनके नेताओं पर लगातार ऐक्शन लिया जा रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
देश की तीसरी सबसे ऊंची कैटिगरी की सुरक्षा है Z कैटिगरी
Z कैटेगरी की सुरक्षा देश की तीसरी सबसे ऊंची सुरक्षा कैटिगरी है और इसमें कमांडो और पुलिस कर्मियों के साथ 22 सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं। Z कैटिगरी के में 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026