मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय फैशन जगत में कई दिग्गज डिजाइनर हैं जिन्होंने अपना एक खास नाम बनाया है।जिन्होंने आज हमारे पहनावे में क्रांति ला दी। जिन्होंने फैशन के मंच पर अभिनव डिजाइन और एक शक्तिशाली रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। ऐसा ही एक नाम है सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल का, जिन्हें हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड से सम्मानित किया था। आलोक कहते हैं कि अगर मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो कामयाबी मिल ही जाती है। मैं किसी भी काम को सच्ची मेहनत और लगन के साथ करता हूँ। कोई काम को मैं छोटा बड़ा नहीं समझता। मेरे लिए सब समान है। मैं सबकी इज्जत करता हूं इसलिए सभी लोगों के आशीर्वाद की वजह से मुझे प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आलोक अग्रवाल का कहना है कि मेरा सपना है कि मैं आने वाले समय मे जल्दी रियलिटी बिग बॉस शो करूं। अपने डिजाइन की वजह से अपनी एक अलग पहचान बनानी है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। मैं सारा क्रेडिट अपनी फैमिली को देता हूं जिन्होंने मेरा मनोबल बढ़ाया। बेस्ट फैशन डिज़ाइनर का अवार्ड हासिल करने वाले आलोक अग्रवाल ने कहा कि हमें मेहनत करते रहना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता एक ना एक दिन ज़रूर मिलेगी।
आलोक अग्रवाल का आलौकिक स्वरूप अब दिल्ली 23-24 मई को होने वाली टीटीआरएन रनवे नाईट में नज़र आएगा, जहाँ जबलपुर के मॉडल अफ़ज़ल खान आलोक के डिज़ान्स की जगमगाहट फैलाते नज़र आएंगे।
-up18News
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026