भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग CCI ने मंगलवार को टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी एयर इंडिया द्वारा एयर एशिया इंडिया में संपूर्ण शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। सीसीआई के अनुसार टाटा ग्रुप के नेतृत्व वाली एयर इंडिया ने बजट विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था। दायर नोटिस के मुतााबिक समूह ने कहा कि प्रस्तावित सौदे से प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं होगा और न ही कंपीटिटर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
किसके पास कितनी हिस्सेदारी
एयर इंडिया टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की एक अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। वर्तमान में TSPL के पास Air Asia India की इक्विटी शेयर पूंजी का 83.67 प्रतिशत हिस्सा है। बाकी 16.33 प्रतिशत हिस्सेदारी मलेशिया की एयरएशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के पास है।
दो संयुक्त संस्थाओं की भारत के घरेलू यात्री बाजार में 15.7 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की एक सहायक कंपनी घरेलू बाजार में काम नहीं करती है और केवल भारत और खाड़ी मार्गों के बीच उड़ान भरती है। बता दें कि टाटा ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया था। अक्टूबर 2021 में टाटा घाटे में चल रही एयर इंडिया के लिए विजेता बोलीदाता के रूप में उभरा था।
-एजेंसियां
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026