प्रभु दर्शन, हरिनाम संर्कीतन के साथ श्रद्धालुओं ने नये वर्ष की शुरूआत की

BUSINESS ENTERTAINMENT HEALTH INTERNATIONAL NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE लेख वायरल साक्षात्कार

Mathura (Uttar Pradesh, India) मथुरा भगवान की शरण में पहुंच कर लोगों ने की नये साल की शुरूआत । मंदिरों में दिनभर भीड का दबाव बना रहा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर से लेकर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक श्रद्धालुओं की भीड रही। वृन्दावन के चंद्रोयद मंदिर में भक्तों ने नये साल की शुरूआत हरिनाम संकीर्तन के साथ किया। नव वर्ष की प्रातः बेला के साथ ही मंदिर में उत्सव का शंखनाद हुआ। जिसमें मंदिर के विभिन्न केंद्रों से आये भक्तों ने अखण्ड हरिनाम संकीर्तन कर भगवान का आर्शीवाद लिया। नववर्ष की पावन नूतन बेला पर आयोजित होने वाली मंगला आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह इस्कान मंदिर और प्रेम मंदिर जैसे आधुनिक मंदिरों में भक्तों की भीड रही वहीं पुराने मंदिरों में आस्था का जन समुद्र उमडते देखा गया।

साल के पहले दिन जाम के झाम में फंसी रही कृष्ण कन्हैया की नगरी
नववर्ष पर मथुरा में जगह-जगह जाम देखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह दिन भर वाहन जाम में फंसे रहे। वृंदावन में तीन दिन के लिए वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। छोटे बडे तमाम वाहनों को जो एनएच टू से वृंदावन होकर यमुना एक्सप्रेस वे के लिए गुजरते हैं उन्हें टाउनशि से गोकुल बैराज होकर लक्ष्मीनगर के लिए निकाला जा रहा है। यहां से ये वाहन राया कट से यमुना एक्सप्रेस वे पर चढेंगे। इसी तहर यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन होकर एनएच टू पर आने वाले वाहनों को भी लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज होकर निकाला जा रहा है ये वाहन टाउनशिप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढेंगे। वृंदावन में छोटे बडे सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया गया है। भारी और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर छटीकरा से लेकर टाउनशिप चौराहे तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।

यातायात का दबाव लगातार बना हुआ है। वृंदावन को जाने वाले रास्तों पर भी जाम की स्थिति बनी रही

नव वर्ष मनाने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालुओं का ब्रज में आगमन हो रहा है। गोवर्धन, वृंदावन में भीड का सबसे ज्यादा दबाव है। दिल्ली, एनसीआर की ओर से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु गोवर्धन और वृंदावन पहुंच रहे हैं। ये श्रद्धालु एनएच टू और यमुना एक्सप्रेस वे से आ रहे हैं। वहीं नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यहां पहुंच चुके श्रद्धालुओं का वापस जाने का क्रम भी शुरू हो गया है। यातायात का दबाव लगातार बना हुआ है। वृंदावन को जाने वाले रास्तों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जयसिंहपुरा रोड पर दिन भर रूक-रूक कर जाम लगता रहा। दूसरे मार्गों की हालत भी ऐसी ही रही। पुलिस और प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओ के बावजूद नये साल के पहले दिन कान्हा की नगरी जाम में फंसी रही।

Dr. Bhanu Pratap Singh