CBI ने मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए विभिन्न रैंकों की 29 महिला अधिकारियों सहित 53 अधिकारियों की टीमें बनाई हैं. इन टीमों को जांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. ये जानकारी सीबीआई अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी है. सीबीआई मणिपुर के वायरल वीडियो के मामले में भी जांच कर रही है.
अधिकारी ने कहा कि तीन उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी, जिनमें महिला अधिकारी लवली कटियार और निर्मला देवी भी शामिल हैं, राज्य में हिंसा के मामलों की जांच के लिए अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर घनश्याम उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे जो विभिन्न मामलों में जांच करेंगी.
इससे पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि सीबीआई पीड़ित महिलाओं से जुड़ी 12 एफआईआर की जांच करेगी और वह जांच के दौरान अगर नए केस सामने आए जो उनकी जांच भी करेगी.
जून में, फोरेंसिक टीम के साथ सीबीआई अधिकारियों ने हिंसा के छह मामलों के सिलसिले में राज्य में विभिन्न स्थानों का दौरा किया था.
Compiled: up18 News
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026