TMC से निष्कासित नेता शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के बाद CBI और फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार को उसके घर और दफ्तर की तलाशी ली है। मामला 5 जनवरी को ED की टीम पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। जांच एजेंसी तब राशन घोटाले में शेख के घर छापेमारी के लिए गई थी।
टीम के सदस्य पहले हमले से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के लिए सरबेरिया के अकुंचीपारा इलाके में शाहजहां के घर के पास के इलाकों में गए। बाद में उसके ऑफिस में छानबीन की। 14 सदस्यों वाली टीम में 6 CBI के, 6 फोरेंसिक एक्सपर्ट और 2 ED के अधिकारी शामिल हैं। ये ED के वही अधिकारी हैं, जो 5 जनवरी के हमले में घायल हुए थे।
पिछली घटना को देखते हुए इस बार पहले से ही इलाके में बड़ी तादाद में सेंट्रल फोर्सेस की टीम यहां तैनात की गई थी। अफसरों के साथ भी CRPF के जवान मौजूद थे।
वीडियोग्राफी और मैपिंग भी कर रही टीम
CBI अधिकारियों ने शाहजहां के घर में एंट्री से पहले दरवाजे पर लगे सील को खोल दिया। इसे ED की टीम ने लगाया था। इस दौरान टीम इलाके की वीडियोग्राफी और मैपिंग भी की। शाहजहां की हिरासत मिलने के बाद CBI ने संदेशखाली में उनके घर और ऑफिस का दौरा किया। दोनों ही जगह बंद मिलने पर टीम ने पहले बाहर से तस्वीरें लीं।
कलकत्ता HC के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने हैंडओवर किया था
5 मार्च को कलकत्ता हाईकोर्ट ने 4:30 बजे बंगाल पुलिस को शाहजहां को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का आदेश दिया था। पुलिस ने कहा था कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए शाहजहां को सौंप नहीं सकते। इसके बाद CBI दो घंटे के इंतजार के बाद लौट गई थी।
6 मार्च को हाईकोर्ट ने मामले में दोबारा दखल दिया। कोर्ट ने शाम 4.15 बजे तक शेख की कस्टडी CBI को देने का आदेश दिया था। कोलकाता CID ने शेख का मेडिकल करवाने के बाद देर शाम उसे CBI को सौंप दिया था।
-एजेंसी
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026