केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए यह सहकारिता मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर मंत्री ने ‘राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ भी जारी किया।
दिल्ली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के शुभारंभ पर सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “… साहसिक निर्णय लेना और उसे अंजाम तक ले जाना प्रधानमंत्री मोदी का चरित्र है।
उन्होंने सहकारिता मंत्रालय बनाने का फैसला लिया। पिछले दो वर्षों में, सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पीएसीएस) कम्प्यूटरीकृत हो गई हैं और सभी राज्यों ने पैक्स (PACS) मॉडल उपनियमों को स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि इसी से पैक्स को बढ़ाने का रास्ता तय होगा।
-एजेंसी
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026