दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 245 रन पर सिमटी टीम इंडिया, राहुल का शानदार शतक

अपनी टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों के नाकाम रहने के बाद भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया है. हालांकि शतक बनाने के बाद वे तुरंत आउट हो गए. केएल राहुल ने 133 गेंदों पर 101 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम […]

Continue Reading

अवॉर्ड लौटाने संबंधी विनेश फोगाट की घोषणा पर बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने दी प्रतिक्रिया

महिला पहलवान विनेश फोगाट द्वारा अपने अवॉर्ड लौटाने की घोषणा पर उनकी बहन, महिला पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने कहा, “यही कहूंगी कि कुश्ती महासंघ को लेकर खेल मंत्रालय की ओर से जो फैसला लिया गया है वह उचित निर्णय है. खेल मंत्रालय इस चीज़ को देख भी रहा है और आंकलन करते […]

Continue Reading

जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन पर साक्षी मलिक ने उठाया सवाल, कहा- नन्दनी नगर गोंडा के अलावा कहीं भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या?

  नई दिल्ली। बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद विवाद मचा हुआ है। साक्षी मलिक ने इसको लेकर संन्यास का एलान कर दिया था, जबकि बजरंग पुनिया ने पद्म श्री लौटाने की बात कही। इन सबके बीच गोंडा में आयोजित होने जा रही जूनियर नेशनल […]

Continue Reading

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह अब टीम इंडिया से जुड़े अभिमन्यु ईश्वरन

  दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला टेस्‍ट बॉक्सिंग डे पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज में उंगली में चोट के कारण ऋतुराज गायकवाड़ टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब टीम मैनेजमेंट में उनके रिप्‍लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम […]

Continue Reading

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका, चोट से उबर नहीं पा रहे हार्दिक पंड्या

  नई द‍िल्ली। हार्दिक पंड्या के एंकल में जो चोट लगी है वो काफी गंभीर है और उनका समय से फिट होना मुश्किल लग रहा है. अगर ऐसा होता है तो आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बल्कि टीम इडिया के लिए भी बड़ा झटका है. एक क्र‍िकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या अपनी […]

Continue Reading

बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, कांग्रेस की गोद में बैठे पहलवानों के साथ देश का एक भी पहलवान नहीं खड़ा

डब्ल्यूएफआई यानी भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव संजय सिंह के नाम रहा। उन्होंने इलेक्शन में जीत दर्ज की। बता दें कि संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय की जीत से पहलवान काफी ज्यादा निराश हैं। वहीं भारत की दिग्गज पहलवान और ओलिंपिक मेडल विनर साक्षी मलिक ने रेस्लिंग से रिटायरमेंट ले ली। […]

Continue Reading

पहलवान बजरंग पूनिया ने की अपना पद्मश्री अवार्ड वापस करने की घोषणा

पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।” बजरंग ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में इसकी घोषणा की है। बता दें, इससे पहले साक्षी मलिक ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह रेसलिंग […]

Continue Reading

जिन्हें कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़ें, जिन्हें राजनीति करनी है वो राजनीति करें: संजय सिंह

भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि जिनको कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़ें। जिनको राजनीति करनी है वो राजनीति करें। बच्चों के लिए कुश्ती के कैंप लगाए जाएंगे। उनका साल किसी भी तरह से खराब होने नहीं दिया जाएगा। ओलंपिक में जाने वाले पहलवानों की तैयारी करवाई जाएगी। भारतीय […]

Continue Reading

आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने सिरीज पर किया कब्जा

भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सिरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. जीत के लिए 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम महज़ 218 रनों पर आउट हो गई. भारत की ओर से इस मैच […]

Continue Reading

WFI के नवनिर्वाचित पैनल ने एडहॉक पैनल के लिए सारे फैसले किए रद्द

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नवनिर्वाचित पैनल ने पिछले कुछ महीनों से काम कर रहे एडहॉक पैनल के लिए सारे फैसलों को रद्द कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गुरुवार को चुनाव जीतने के बाद नई दिल्ली के एक होटल में डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई. नवनिर्वाचित पैनल ने […]

Continue Reading