आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के बीच लात-घूंसे चल गए, जिससे एक जूनियर डॉक्टर की नाक में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने साथी के खिलाफ थाना मदन मोहन दरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि कालेज के कैंसर रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर कमल और ललित में विगत सोमवार रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वार्ड में दोनों के बीच विवाद होने पर उन्हें साथी जूनियर डॉक्टरों ने शांत करा दिया। दोनों की अपने हॉस्टल में आ गए। हॉस्टल में दोबारा दोनों के बीच पुनः विवाद के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट में डॉ. कमल के नाक में फ्रैक्चर हो गया, खून निकलने लगा। साथी जूनियर डॉक्टरों ने बीच-बचाव किया। डॉ. कमल ने थाना एमएम गेट में डॉ. ललित पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के मामले की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा भी कराई जा रही है। कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि प्रोक्टोरियल बोर्ड को जांच सौंपी गई है।
- धुएं में न उड़ाएं अपना भविष्य: आगरा कॉलेज की NCC कैडेट्स ने ‘नो स्मोकिंग डे’ पर पेश की जागरूकता की मिसाल - March 11, 2026
- पॉक्सो केस में खाकी की ‘सुस्ती’ पर कोर्ट का हंटर: गवाही से गायब दरोगा का वेतन रोकने का आदेश, पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश - March 11, 2026
- बेटियों के जन्म पर ससुराल बना ‘यातना गृह’: आगरा में पूर्व प्रधान जेठ समेत 7 पर केस, दुष्कर्म और प्रताड़ना के संगीन आरोप - March 11, 2026