नई दिल्ली। यूपी में सपा (SP) एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप एक दलित महिला ने लगाए हैं। ये मामला SC/ST एक्ट के तहत निजी सचिव सज्जाद और 12 अन्य पर दर्ज किए गए हैं। महिला ने अपने और छोटी बहन के साथ रेप करने की कोशिश करने की बात भी कही है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि, “घटना 9 अक्टूबर की रात गोमती नगर के विपुल खंड स्थित पूर्व मंत्री के घर पर हुई। जब वह मौर्य के घर पहुंची तो सज्जाद को पूर्व मंत्री के साथ कमरे में बैठा पाया।” महिला ने बताया, “सज्जाद देखकर मुझ पर चिल्लाया और पूर्व मंत्री से शिकायत की कि मैं पिछले दो दिनों से उनका पीछा कर रही हूं।”
पिस्तौल तानी, रेप की कोशिश
महिला ने आगे बताया “सज्जाद और उसके आदमियों ने मुझ पर और मेरे भाइयों पर पिस्तौल तानी। एक गार्ड ने मेरे भाई पर गोलियां चला दीं, लेकिन वह बच गया। सज्जाद ने मेरी छोटी बहन के कपड़े तक फाड़ दी और निजी गार्ड ने मुझे पीटा।” उसने कहा कि, एक सरकारी गनर ने उसे और उसके परिवार को बचाया और उन्हें अपनी कार में बिठाया। सज्जाद ने मेरे साथ और मेरी बहन के साथ रेप करने की कोशिश की गई।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- सज्जाद उनके स्टाफ का सदस्य नहीं
हालांकि एमएलसी और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सज्जाद उनके स्टाफ का सदस्य नहीं था। इसके बाद उन्होंने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रशासन को अपना काम करना चाहिए। पर इस मामले में अब तक सपा एमएलसी के निजी सचिव सज्जाद की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026