मुंबई पुलिस ने मंगलवार को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक एक्टर की शिकायत पर शो से जुड़े कई लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ पवई पुलिस ने निर्माता असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354 और 509 लगाई गई है.
एजेंसी के मुताबिक़ अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि, असित मोदी ने आरोपों से इंकार किया है. उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनके ख़िलाफ़ केस किया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें एक्टर की तरफ़ से लिखित शिकायत मिली थी.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026
- Agra News: PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, केक काटकर मनाई गई खुशियां - September 17, 2026