आगरा, 24 मई। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर यहां से कन्नौज के सौरिख जा रही ईको कार का टायर फटने से छह लोग घायल हो गए। टायर फटते ही कार पलट गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह कार दोपहर करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन नंबर 26 पर टोल प्लाजा के पास पहुंची थी तभी कार का आगे का टायर फट गया और वह पलट गई।
इस हादसे में घायल हुए इटावा के खितौरा गांव में रहने वालीं मनु व उनका भाई अभिषेक और मामा की बेटी खुशबू सैफई इटावा, नसीम व उनका बेटा कैफ गांव सकतपुर थाना इंदरगढ़ सौरिख कन्नौज को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि कन्नौज निवासी सत्यम को गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026