बदनामी के डर से घटना छुपाई, परेशान होकर पुलिस से आया
मुरादाबाद । जिले में एक उर्दू टीचर के साथ सामूहिक दुराचार की घटना हुई। घटना को अंजाम देने के साथ ही आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली। आरोपी अब इसी वीडियो से महिला टीचर को ब्लैकमेल कर रहे हैं। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। महिला ने आईजीआरएस पर दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वह ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
घटना इसी साल 22 जनवरी की है। 26 वर्षीय महिला का कहना है कि वो दवा लेने के लिए ठाकुरद्वारा जा रही थी। उसे रास्ते में गांव की ही पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति मिला। जो बाइक से ठाकुरद्वारा की दिशा में जा रहा था।
महिला का आरोप है कि युवक ने उसे झांसा दिया कि बाइक से ठाकुरद्वारा तक छोड़ देगा। वह विश्वास करके उसकी बाइक पर बैठ गई। थोड़ी दूर जाने के बाद वह उसे सुनसान जंगल में एक खंडहर के पास ले गया। यहां पहले से गांव का ही एक अन्य युवक भी मौजूद था। महिला का कहना है कि दोनों आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर चले गए।
महिला ने घर जाकर अपने पति को पूरी घटना बताई। लेकिन बदनामी के डर से पति और ससुराल वालों ने इस बात को छुपा दिया। महिला ने भी इस घटना को भूलने की कोशिश की। लेकिन अपने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया। उन्होंने महिला को धमकाया कि उन्होंने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बना रखा है। यदि वह फिर से उनकी बात नहीं मानेगी तो वीडियो को वायरल कर देंगे। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर दी है।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंच पर गरीब सेना अध्यक्ष बाल योगी समाजवादी पार्टी में शामिल: आगरा दक्षिण सीट पर बीजेपी की बढ़ी टेंशन - November 15, 2026
- किसान अब संसद और विधानसभा में भी बुलंद करेंगे अपनी आवाज…ठा. भानु प्रताप सिंह का बड़ा ऐलान, पांच राज्यों के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा किसान क्रांति दल - November 15, 2026
- लखनऊ में दरिंदगी की हदें पार! कुरान पढ़ाने की आड़ में मौलाना ने मासूम से सालभर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार - November 15, 2026