Firozabad, Uttar Pradesh, India. फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आज मतदान चल रह है। मतदान के पहले जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर कोरोनावायरस का खौफ है। सामाजिक दूरी का परिपालन कराया जा रहा है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी मतदाता निकलकर आ रहे हैं। रुझान भी मिलने लगे हैं। भाजपाइयों का दावा है कि हर समाज का वोट मिल रहा है, यहां कांग्रेस प्रत्याशी नहीं है, जिसका वोट हमें मिल रहा है।
सुरक्षा के इंतजाम
सुरक्षा का भारी इंतजाम है। अर्द्धसैनिक बल के जवानो तैनात हैं। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल लाव लश्कर के साथ भ्रमण पर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक-03, सेक्टर मजिस्ट्रेट-37, जोनल मजिस्ट्रेट-06, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-03, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी-03, जोनल पुलिस अधिकारी-06, पुलिस उपाधीक्षक -09, निरीक्षक-6, उपनिरीक्षक-259, मुख्य आरक्षी-109, आरक्षी-1582, होमगार्ड-1722, सीएपीएफ-03 कम्पनी, 01 कम्पनी पीएसी, थाना मोबाइल-7, क्यूआरटी मोबाइल-14, क्लस्टर मोबाइल-44, सेक्टर पुलिस अधिकारी मोबाइल-37, जोनल मोबाइल-06 का गठन किया गया है, जो लगातार मतदान केन्द्रों पर भ्रमणशील हैं।
हेल्पलाइन नम्बर
नियंत्रण कक्ष 05612-285016, चुनाव आयोग की हेल्पलाइन-1950, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-9454418950, 9917222848, 9454417695
टूंडला सीट पर एक नजर
कुल मतदाता 3,60,444
पुरुष मतदाता 1,93,451
महिला मतदाता 1,59,489
अन्य मतदाता 16
मतदान केंद्र 300
मतदेय स्थल 558
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट 3
जोनल मजिस्ट्रेट 6
सेक्टर 37
स्टैटिक मजिस्ट्रेट- 30
माइक्रो आर्ब्जवर- 100
ये हैं प्रत्याशी
प्रेमपाल सिंह धनगर- भाजपा, महाराज सिंह धनगर- सपा, संजीव कुमार चक—बसपा, अशोक कुमार-जन अधिकार पार्टी, धर्मवीर -मौलिक अधिकार पार्टी, भगवान सिंह-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी, भूपेंद्र कुमार-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, सतीश कुमार-परिवर्तन समाज पार्टी, मिथलेश मझवार—निर्दलीय, सचिन कुमार माइकल डैन- निर्दलीय।
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026