नौकरी करने वाले अपने घर वालों से पैसे मंगवा रहे
पढ़ाई का लाभ व्यापार को आगे बढ़ाने में करना चाहिए
तीन-चार पीढ़ियों से व्यापार संभालने वालों का सम्मान करेंगे
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जाने-माने व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने व्यापारी पुत्रों का आह्वान किया है- नौकरी छोड़ो-व्यापार करो। इसके पीछे के महत्वपूर्ण कारण बताए हैं। 7 सितम्बर, 2024 से आगरा में होने जा रहे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी यह आह्वान किया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने बताया कि एक समय वह था जब व्यापारियों के पुत्र कामचलाऊ पढ़ाई करते थे। समय बदल गया है। अब व्यापारियों के पुत्र अखिल भारतीय सेवाओं के साथ तकनीकी और प्रबंधन की भी पढ़ाई कर रहे हैं। ये लोग पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरू, नोएडा, मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम आदि जगह जाकर नौकरी करते हैं। वहां 60 हजार रुपये मिलते हैं लेकिन इससे खर्चा चलता नहीं है। घर से पैसे मँगवाते हैं। जमा-जमाया व्यापार छोड़कर नौकरी के स्थान पर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि बाहर जाकर नौकरी करने वाले 15 वर्ष बाद ही वृद्ध होने लगते हैं। कंपनी भी इन्हें निकाल बाहर करती है। फिर नई नौकरी ढूंढते हैं। संघर्ष करते रहते हैं बावजूद इसके कि इनके व्यापार में कई नौकर हैं। नौकरी करने वाला अपनी संतान को नौकरी नहीं दे सकता है, लेकिन व्यापार करने वाला अपनी कई पीढ़ियों का इंतजाम करके जाता है। इसलिए हम चाहते हैं कि व्यापारी पुत्र नौकरी छोड़कर व्यापार सँभालें। अपनी पढ़ाई का लाभ व्यापार को आगे बढ़ाने में दें। गुजरात के अधिकांश व्यापारी यही करते हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में 7, 8, 9 सितंबर, 2024 को हो रहा है। इसमें व्यापार में लगीं तीन -चार पीढ़ियों को सम्मानित किया जाएगा। हमने देखा है कि नई पीढ़ी एमबीए करके आती है तो कुशल प्रबंधन के बल पर व्यापार को आगे बढ़ाती है।
उन्होंने बताया कि हमने वह समय भी देखा है जब दुकान प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रखी जाता है। नई पीढ़ी की सोच बदली है। अब काम के घंटे निर्धारित हैं। दुकान का समय प्रातः 10 से रात्रि 8 बजे तक है। मतलब दुकान खोलने का समय कम हुआ है लेकिन व्यापार बढ़ा है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की पढ़ी-लिखी नई पढ़ी टैक्स चोरी में विश्वास नहीं करती है। नम्बर एक का काम करके चैन की नींद सोती है। परिवार को देशाटन पर भी ले जाते हैं।
- एक्मा (ACMA) के 50वें स्वर्णिम स्थापना दिवस पर भव्य समारोह: ‘सुवर्णिका’ का विमोचन, व्यापारियों और सहयोगियों का हुआ सम्मान - August 3, 2026
- यूपी मानसून सत्र का हंगामेदार आगाज: विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा - August 3, 2026
- श्री गिरिराज जी सेवा मंडल का तृतीय महारुद्राभिषेक: 121 दंपतियों की भक्ति से गूंजा अग्रसेन भवन, नर्मदेश्वर शिवलिंग के अभिषेक से हुआ शिवमय वातावरण - August 3, 2026