यूपी के बलिया में नाकाम इश्क का अफसाना लिखा गया। कई वर्षों से मुहब्बत के बंधन में चले आ रहे प्रेमी युगल को लगा की वे कभी एक नहीं हो पाएंगे तो उन्होंने जंगल में एक साथ तेज़ जहर का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान प्रेमी चन्दन यादव निवासी छपरा की मौत हो गई। जबकि उसकी माशूका पड़ोसन सोनी यादव की हालत गंभीर है।
दोनों एक ही समाज के थे..रिश्ते के भाई – बहन लगते थे.. परिवारो ने दोनों के एक ही गांव व रिश्तेदारी व गौत्र एक ही होने की वजह से इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद कपल ने बड़ा कदम उठा लिया।
भाई – बहन का था रिश्ता…
पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और प्रेमिका सोनी यादव (20) पड़ोसी थे तथा रिश्ते में भाई और बहन थे। सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इस बीच, सोनी यादव के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। इसी को लेकर प्रेमी युगल बीती रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026