Aligarh, Uttar Pradesh, India. हाथरस की चार वर्षीय बच्ची के साथ अलीगढ़ के इगलास में बीते दिनों हुई दुष्कर्म की घटना हुई। रेप की घटना छिपाई जाती रही। इससे बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कीड़े तक पड़ गए। बच्ची की हालत अधिक खराब हुई तो उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद यूपी पुलिस के इस्पेक्टर इगलास प्रवीन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने क्या बताया
अलीगढ़ के ज़िलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि इगलास का एक मामला संज्ञान में आया था। पता चला था कि बच्ची के सगे मौसेरे भाई (12 वर्षीय) ने रेप किया था। संबंधित थाने में अभियोग को पंजीकृत कर मुख्य अभियुक्त को जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की धनराशि शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।
मौसी के यहां हुई वारदात
हाथरस के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। तीन माह पहले इगलास क्षेत्र के गांव में रहने वाली उसकी साली अपने बेटे की शादी की बात कह कर उसके चारों बच्चों को अपने साथ ले गई। 15 दिन बाद बेटों को गांव छोड़ आई जबकि बेटियों को अपने साथ रख लिया। 12 साल के मौसेरे भाई ने चार साल की बच्ची से रेप किया।
प्राइवेट पार्ट में कीड़े पड़ गये थे
पिता को किसी तरह से इसकी जानकारी हुई तो वह 19 सितम्बर को थाना इगलास पहुंचा। साली तथा साली के बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पिता को जानकारी हुई कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे शौचालय में बंद कर दिया गया। जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में कीड़े पड़ गये थे। चाइल्ड हेल्पलाइन को जानकारी होने पर मासूम को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026