lavkush mishra

देश की उन्नति के लिए अपनी सेवाओं में मुस्कराहट लाइएः प्रो. लवकुश मिश्र

REGIONAL

ताजमहल पर तैनात सी.आई.एस.एफ. जवानों को Personality Development, Soft Skills, Stress Management, Motivational, Spiritual Traing

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) के जवानों के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान ने हल्के-फुल्के वातावरण में स्ट्रेस मैनेजमेंट  व कार्य व्यवहार में कुशलता लाने के लिये एक कार्यशाला का आयोजन किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महिला तथा पुरुष जवानों ने भाग लिया। कार्यशाला में उन्हें व्यक्तित्व विकास, सॉफ्ट स्किल, स्ट्रेस मैनेजमेंट, मोटिवेशनल तथा स्पिरिचुअल जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला में पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने बताया कि पर्यटन भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ प्रमुख उद्योग है। इसमें लागत कम लगती है परंतु आमदनी ज्यादा होती है। साथ ही यह राष्ट्रीय स्तर पर देश की एकता अखंडता के लिए तो उपयोगी है ही वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समझ को भी बढ़ाता है। पर्यटन एक ऐसा उद्योग है जो अकुशल, अर्ध कुशल तथा कुशल तीनों श्रेणी के लोगों को बहुतायत में रोजगार प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और वे पर्यटन बढाने के लिये निरंतर प्रयास भी कर रहे है। अभी हाल ही में सिंगापुर सहित कई अन्य देशों ने पर्यटकों को लुभाने के लिए फ्री वीजा का ऑफर दिया है ताकि उनके देश में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाई जा सकें और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

प्रोफेसर मिश्रा ने बताया कि हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका कोरोना काल में पर्यटकों को नहीं लुभा पाया, जिसके कारण उसकी अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा। अन्य और भी देश है जिनको कोरोना काल में पर्यटन के अभाव में अर्थव्यवस्था की समस्याओं से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यटन व्यापार में बहुत तेजी से सुधार हुआ है और कोरोना के बाद पर्यटन फिर से अपनी पुनः पूर्व की स्थिति में आ चुका है।

lavkush mishra agra
विचार प्रकट करते कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह। मंचासीन हैं प्रोफेसर लवकुश मिश्रा।

प्रोफेसर मिश्रा ने बताया कि पर्यटन एक ऐसा उद्योग है जिसमें सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। सबके सम्मिलित प्रयास से ही पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। इसलिये यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपस में टीम बनाकर के टीम भावना से उनकी समस्याओं को सुलझाएं। यह ध्यान रखें कि कि हमारी गतिविधियों से हमारे शहर तथा हमारे देश की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक अपने देश में जाकर के सीआईएसएफ के जवान का व्यक्तिगत नाम नहीं लेगा बल्कि वह अपनी धारणा बनाएगा और भारत के बारे में दूसरों से कहेगा। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि पर्यटकों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें। अगर किसी चीज को मना भी करना है उन्हें तो मना करने का तरीका ऐसा ना हो जिससे उनको दुख पहुंचे। वर्तमान में भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है और विश्व पटल पर बहुत तेजी से वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इन सब परिस्थितियों में को ध्यान में रखते हुए हमें अपने आचरण को सुधारना चाहिए।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रत्ना पांडे ने प्रतिभागियों को सॉफ्ट स्किल, कार्य व्यवहार तथा टाइम मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से समझाया। डॉक्टर पांडे ने ऑडियो विजुअल के माध्यम से बताया कि थोड़ा-थोड़ा लाइफ स्टाइल चेंज करके तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है।

 विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर ( एक्जेटीव ) डॉक्टर जितेंद्र कुमार तिवारी को  मुस्कान सम्मान- 2003 से सम्मानित किया, जिसके तहत उन्हें एक प्रमाणपत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. विनोद कुमार सिंह कुलसचिव ने कहा कि विश्विद्यालय पढ़ाई लिखा के साथ-साथ समाज हित के लिये सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले योग्य लोगों को भी विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मानव कुमार अग्रवाल व श्रीमती एल्विना लाल का सहयोग रहा।

आगरा नगर निगम चुनाव: वार्ड 74 सिकंदरा की बसपा पार्षद भाजपा में शामिल, पूर्व मंत्री चौधरी उदय भान सिंह जुड़ी है ये स्टोरी, पढ़िए पार्षद का मार्मिक पत्र

Dr. Bhanu Pratap Singh