आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी और दूसरी लेन में पहुंचकर एक कार से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।
यह हादसा एक्सप्रेसवे के 34वें किलोमीटर पर हुआ। सोमवार रात्रि 12 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ से आगरा की तरफ आती एक बोलेरो आरजे01UB-4395 अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा पहुंची और आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही कार संख्या यूपी71BB-0220 को टक्कर मार दी, जिससे किया कार में सवार चार लोग, जय सिंह पुत्र जगरूप निवासी ग्राम मधुरी जाफरगंज फतेहपुर, पीयूष पुत्र राधा कृष्ण गुप्ता निवासी खोया मंडी बिंदकी फतेहपुर, राजकुमार बजाज पुत्र अवध बिहारी निवासी घियामई विन्दकी फतेहपुर घायल हो गए।
सभी घायलों को एम्बुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां राज कुमार बजाज उम्र 65 वर्ष पुत्र अवध बिहारी बजाज निवासी बिन्दकी फतेहपुर को मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
जो बोलेरो गाड़ी बेकाबू हुई थी, उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं जबकि दूसरी लेन में जाती कार में सवार लोगों को चोटें आईं और एक व्यक्ति की जान भी चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
- राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए योगी सरकार ने गठित की SIT, लखनऊ आईजी किरण एस. की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल - October 27, 2026
- ”जब वोट ही चोरी हो जाए तो कुछ भी सुरक्षित नहीं”: 1 नवंबर की रैली को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला - October 27, 2026
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामला: सुल्तानपुर कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साक्ष्य के अभाव में किया बरी - October 27, 2026