Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया है। ब्लड कैंसर और अन्य कैंसर के मरीजों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है। यह सुविधा दिल्ली लखनऊ जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध यह सुविधा पुष्पांजलि हॉस्पिटल में शुरू हो गई है।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर रोहित मंगल एवं अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर आर. के शर्मा ने बहुप्रतीक्षित बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया। डॉक्टर रोहित ने कहा कि अस्पताल बोन मैरो प्रत्यारोप किया जा चुका है। अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट खुलने से सभी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैंसर केयर विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर शांतनु चौधरी, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर आकृति जैन, डॉ नीरज शर्मा एवं उपलब्ध रहे।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट में स्वयं के शरीर (ऑटोलॉगस ट्रांसप्लांट) या दाता (एलोजेनिक ट्रांसप्लांट) के कोशिकाओं का उपयोग किया जाता है। यह ट्रांसप्लांट योग्य रोगियों में किया जाता है। इसमें ब्लड कैंसर, लिंफोमा, मल्टीपल मायलोमा रोगियों और कुछ जन्मजात रोगियों में एक आवश्यक उपचार प्रक्रिया शामिल है। पुष्पांजलि अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के प्रमुख डॉक्टर रोहित मंगल आगरा मंडल के एकमात्र हेमेटोलॉजिस्ट ऑनकोलॉजिस्ट हैं।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026